उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही देवीभूमि बनाने का लिया संकल्प–  

by | Jul 26, 2022 | आस्था, देहरादून | 0 comments

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कांवड़ उठाकर 25 किलोमीटर की कांवड़यात्रा निकाली, बम-बम भोले के लगे जयकारे– देहरादून। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को कांवड़ के साथ 25 किलोमीटर की लंबी कांवड़ यात्रा की। मुझे भी जन्म लेने दो के संकल्प को लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य कांवड़ लेकर हरकी पैड़ी से वीरभद्र मंदिर तक कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। वे कांवड़ लेकर पैदल ही वीरभद्र मंदिर पहुंचेंगी। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। इस दौरान विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यककर्ता भी शामिल रहे। 

कांवड़ यात्रा के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज कांवड़ियों की शिवरात्रि है। इस शिवरात्रि में निश्चित रुप से जिस प्रकार से बाबा भोलेनाथ ने यह संदेश दिया कि वह शक्ति के बिना अधूरे हैं, और शक्ति जो है शिव के बिना अधूरी है. तो आज का यह संकल्प इसी उद्देश्य से है। संत महात्माओं का आशीर्वाद लेते हुए कांवड़ यात्रा निकाली है।

हमारे देश, प्रदेश में किसी भी प्रकार से हमारी कन्या, जो जन्म लेने का अधिकार रखती हैं। उन्हें जन्म लेते देना चाहिए। हम सबको कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ स्वयं भी संकल्प लेना चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकना चाहिए। आज का संकल्प मुझे भी जन्म लेने दो के संदेश के साथ कांवड उठाई है। लोगों की मानसिकता की गिरावट को भी ठीक करना है इस यात्रा का उद्देश्य है। इस मौके पर  हरि गिरी जी महाराज, रविंद्र पुरी जी महाराज, ब्राह्मण समाज सहित समस्त संत समाज के लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!