विद्यालय परिवार ने शिक्षक नंदन सिंह गड़िया को दी विदाई– 

by | Jul 26, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

ग्रामीण भी हुए विदाई समारोह में शामिल, जीआईसी निजमुला में हुआ स्थानांतरण– 

चमोलीः दशोली विकास खंड के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गाड़ी में शिक्षक नंदन सिंह गड़िया का राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला में स्थानांतरण होने पर ग्रामीणों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। मंगलवार को उनका विदाई समारोह सादगी के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने श्री गड़िया की विद्यालय को दी सेवाओं और सहयोग पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं के साथ विदाई दी। 

वर्ष 2011 में हाईस्कूल की स्थापना होने के बाद शिक्षक नंदन सिंह गड़िया ने विद्यालय में पठन-पाठन का जिम्मा संभाला था। गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय में उन्होंने छात्र-छात्राओं को पारांगत बनाया। स्थानांतरित हुए शिक्षक नंदन सिंह गड़िया ने कहा कि आज विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की ओर से दिए सम्मान से मैं अभिभूत हूं। अपनी पूरी कार्यक्षमता के साथ विद्यालय में कार्य किया और आगे भी विद्यालय के हर कार्यक्रम में सहयोग करूंगा। 

इस दौरान  ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी देवी, मंगल सिंह गड़िया, अब्बल सिंह गड़िया, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, तारेंद्र सिंह, नंदन सिंह, दलीप सिंह, बच्चू लाल, गंगा सिंह, डब्बल सिंह, विक्रम सिंह, केसी पंत, अर्जुन सिंह, योगंबर सिंह, प्रकाश सिंह, मुर्ख्यल्या सिंह, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!