चमोलीः डीएम ने दिए लंबित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश–

by | Jul 27, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

बजट के अभाव में रुकी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, प्रस्ताव तत्काल कराएं उपलब्ध– गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए बजट के अभाव में लंबित योजनाओं की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सैक्टर के अन्तर्गत विभागों की ऐसी योजनाएं/परियोजनाएं जो धनराशि के अभाव के कारण लंबित है और उन योजनाओं को पूरा करने के लिए कही और से धनराशि नही मिल पा रही है तो उसकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध करें।

कहा कि ऐसी योजनाओं को पूर्ण करने के लिए मिसिंग लिंक फडिंग (डपेेपदह स्पदा थ्नदकपदह) से धनराशि उपलब्ध की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि फंड के अभाव में लंबित ऐसी योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध करें। ताकि ऐसी योजनाओं को स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति को भेजा जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिसिंग लिंक फडिंग धनराशि न मिलने के कारण अधूरी एवं लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए एक अच्छा अवसर है। इसलिए सभी विभाग अपने स्तर पर गहनता से ऐसी लंबित योजनाओं का ठीक से आंकलन करें। फिल्ड स्टॉफ से भी इस संबध में जानकारी ले और जनता के हित में जो योजनाएं धनराशि के अभाव के कारण अधूरी या लंबित पडी है, उसका प्रस्ताव तत्तकाल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि ऐसी योजनाओं को धनराशि उपलब्ध कराते हुए पूर्ण किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसीएमओ डा.उमा रावत  सहित निर्माणदायी एवं कार्यदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!