13 से 15 अगस्त को हर घर लहराएगा तिरंगा–

by | Jul 27, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा–

गोपेश्वरः हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी विभागों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए जन सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनसहभागिता से इस साल 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक इस अभियान का प्रचार प्रसार करें और सभी लोगों को स्वेच्छा से आजादी के गौरवमयी क्षण में हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की जाए।

सभी एसडीएम, बीडीओ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत एवं समस्त विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर इस अभियान को सफल बनाए। स्कूल, कॉलेज में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता के साथ जागरूकता रैली के माध्यम से हर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुॅचाया जाए। युवा कल्याण एवं खेल विभाग के माध्यम से मैराथन दौड का आयोजन सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत फ्लैग कोड का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई और चौडाई का अनुपात 3ः2 रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनभागीदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि वे आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घरों में गर्व से तिरंगा फहराए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ इन्द्रजीत सिंह नेगी, डीएफओ सर्वेस कुमार दुबे, सीटीओ डा. सूर्य प्रताप सिंह, एसीएमओ डा.उमा रावत परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!