आस्थाः विद्यालय में पहुंची माता इंद्रामति की डोली, छात्र-छात्राओं को दिए दर्शन– 

by | Jul 27, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

अपनी आराध्य देवी मां का छात्रों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत–

गोपेश्वरः इन दिनों क्षेत्र की आराध्य देवी माता इंद्रामति की डोली दिवारा भ्रमण पर है। बुधवार को घुड़साल गांव में घर-घर भ्रमण कर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए माता की डोली राजकीय इंटर कॉलेज साबरीसैंण पहुंची। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने माता की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। शिक्षिकाओं ने माता की डोली को चुनरी और श्रृंगार सामग्री भेंट की।

दिनभर क्षेत्र भ्रमण करने के पश्चात रात्रि प्रवास के लिए डोली मासौं गांव पहुंची। अपनी आराध्य देवी क के दर्शनों के लिए ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी अपने मायके पहुंची हुई हैं।मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार, सचिव प्रदीप कंडारी और कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने बताया किमाता की डोली ग्रामसभा चटोली, पिलंग, देवखाल, भदूड़ा, त्रिशुला, सोनला, बछेर से होते हुए माता की डोली केदारनाथ धाम जाएगी। माता की दिवारा यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। मां इंद्रामति के साथ कई भक्तगण चल रहे हैं। ढोल-दमाऊं की थाप पर माता की डोली अद्भुत नृत्य कर रही है। 

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!