चमोलीः हरमनी गांव में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर–

by | Jul 28, 2022 | चमोली, रचनात्मक, राजकाज | 0 comments

 

शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनेंगे– 

चमोलीः दशोली ब्लॉक के हरमनी में शनिवार, 30 जुलाई को बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड्डी, नेत्र, क्षय रोग ईएनटी तथा गैरसंचारी रोगों की जांच की जाएगी तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। कोविड की प्रिकॉशन डोज तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा।

शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड या परिवार के किसी अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा।  शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के पेंशन फार्म भरे जाएंगे। एनएचएम एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बहुउदेशीय शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!