भूवैज्ञानिकों ने किया मठ गांव का निरीक्षण, आवासीय भवनों को बताया खतरा–

by | Jul 28, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

गांव के निचले क्षेत्र में हो रहा भूस्खलन, खतरे के मुहाने पर हैं सात आवासीय मकान और तीन गौशाला–

पीपलकोटीः पीपलकोटी के समीप स्थित मठ गांव के ग्रामीण इन दिनों दहशत में हैं। गांव के निचले हिस्से से हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र भूस्खलन के ट्रीटमेंट की मांग की है। बीते अप्रैल माह में भूगर्भीय वैज्ञानिकों ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। भू वैज्ञानिकों ने प्रशासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में गांव के आवासीय भवनों और गौशालाओं को खतरा बताया है। दशोली विकास खंड के मठ गांव में 40 परिवार निवास करते हैं।

वर्ष 2010 में गांव के निचले हिस्से से पीपलकोटी-गुनियाला सड़क का निर्माण हुआ था। जिसके बाद से गांव में भूस्खलन हो रहा है। पुष्कर सिंह, डब्बल सिंह, बलवंत सिंह, आनंद सिंह, तारेंद्र सिंह, रामप्रसाद और मोहन प्रसाद के आवासीय मकान और प्रेम सिंह, हुकम सिंह व तोताराम की गौशालाओं को खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान संजय राणा, हुकम सिंह नैगी, पुष्कर सिंह, कुलदीप नेगी, जगदीश सिंह, बंशी प्रसाद और दिवाकर प्रसाद ने गांव के पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश होने पर भूस्खलन थम नहीं रहा है। ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी भूस्खलन से नष्ट हो गई है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!