हेलंग की घटना से उक्रांद कार्यकर्ताओं में उबाल–

by | Jul 28, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर की तालाबंदी, जमकर की नारेबाजी–

गोपेश्वर। हेलंग में महिलाओं से चारापत्ती छीनने की घटना पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर और वेटिंग रुम में जमकर नारेबाजी की। परिसर में धरना भी दिया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग की और महिलाओं से चारापत्ती छीनने वाले पुलिस अधिकारियों व सीआईएसएफ के जवानों पर कार्रवाई की मांग की। उक्रांद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोपहर में कलक्ट्रेट परिसर में जमकर आंदोलन किया। उनका कहना है कि इस प्रकरण को दस दिन से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

दल की महिला प्रकोष्ट की केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि हेलंग में 15 जुलाई को महिला से चारापत्ती छीनने का मामला प्रकाश में आने के बाद से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हेलंग में खेल मैदान के नाम पर मलबा डंपिंग जोन तैयार किया जा रहा है। टीएचडीसी और जिला प्रशासन की मिलीभगत से ग्रामीणों को जल, जंगल, जमीन से अलग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलंग प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, संगठन मंत्री दीपक सिंह फरस्वाण, भगत सिंह, संरक्षक महिपाल सिंह फरस्वाण, जय प्रकाश उपाध्याय, अर्जुन सिंह, युद्घवीर सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर गुसांई, अरुण शाह, रेखा, शशि आदि मौजूद रहे। दल के पदाधिकारियों ने शीघ्र मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हेलंग में प्रभावित परिवारों से मिलने भी जाएंगे और पहाड़ के जल, जंगल, जमीन के आंदोलन को जारी रखेंगे। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!