चमोलीः  गोदामों से खाद्यान्न उठान और वितरण के नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश–

by | Jul 29, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

डीएम हिमांशु खुराना ने ली अधिकारियों की बैठक, इन योजनाओं की ली बैठक– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को वीसी के माध्मम से जनपद के खाद्यान्न गोदामों में राशन उठान एवं वितरण, राशन कार्ड समर्पण, पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों का भू-अभिलेखों की डाटा एन्ट्री तथा स्वामित्व योजना की प्रगति समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पूर्ति निरीक्षक के साथ गोदामों से खाद्यान्न उठान एवं वितरण की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाए। जहां पर खाद्यान्न उठान और लाभार्थियों में इसकी वितरण में असमानता या समस्या है, उसका समाधान करें। ऑनलाइन बायोमैट्रिक के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में वांछित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवार योजना के तहत गांव क्षेत्रों में जिन पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए, उनको इन योजनाओं का लाभ दिया जाए और अपात्र लोग, जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड समर्पित नही किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि होटल, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग को रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए। गैस एजेन्सी के माध्यम से वितरित होने वाले व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रत्येक माह तुलनात्मक अध्ययन करें और जहां पर भी भिन्नता नजर आती है, उसका स्थलीय निरीक्षण करते हुए घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग को रोका जाए। इस दौरान जनपद में 16 गोदाम में उठान, वितरण एवं स्टॉक में उपलब्ध खाद्यान्न की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में उत्तराखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 38140 राशन कार्ड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (प्राथमिक परिवार) के 44703 तथा अन्त्योदय योजना के 6564 राशन कार्ड धारक है। माह जून में 52.45 प्रतिशत तथा जुलाई में 66 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन बायोमैट्रिक से खाद्यान्न वितरण किया गया। जनपद में अभी तक अन्त्योदय के 1124 तथा प्राथमिक परिवार योजना के 2506 सहित कुल 3630 राशन कार्ड समर्पित हुए है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तहसील स्तर पर संचालित लाभार्थियों के भू-अभिलेख डाटा एन्ट्री कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अगले दो दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में जमीन का मालिकाना अधिकार जल्द से जल्द ग्रामीण नागरिकों को दिलाने के लिए अवशेष गांवों में भी शीघ्र नोटिस जारी किए जाए। इस दौरान बताया गया कि स्वामित्व योजना के तहत जिले के 473 गांवो में कार्य पूर्ण करते हुए 10252 स्वामित्व कार्ड लाभार्थियों को वितरित कर दिए गए है। अवशेष तीन गांवों में भी अनापत्ति लेने के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई चल रही है और  12 अगस्त तक स्वामित्व कार्ड वितरित कर लिए जाएगे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!