हर घर तिरंगा अभियान में जुटेंगे भाजपा के सभी कार्यकर्ता–

by | Jul 29, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

तीन चरणों में चलेगा कार्यक्रम, भाजपा ने खाका किया तैयार, प्रदेश प्रभारी अजेय कुमार ने बताया– 

गोपेश्वरः भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटी है।  कार्यक्रम को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट की अध्यक्षता में अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर, गांव-गांव, मुहल्ला और वार्डों में जाकर प्रचार करना होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में किया जाएगा।

पहले चरण में नौ से 11 अगस्त तक प्रचार के लिए होर्डिंग्स, वॉलपेंटिंग के अलावा बाइक रैली आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में 11 से 13 अगस्त तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तीसरे चरण में 14 और 15 अगस्त को हर परिवार से संपर्क कर घरों में झंडा लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी लोगों का है। सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। बैठक में जिला संगठन प्रभारी विजय कपरवाण, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, नगर पालिका गोपेश्वर अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल, नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, विनोद नेगी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!