चमोलीः संविदा में नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता निकला स्मैक तस्कर–

by | Jul 30, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

स्मैक की पोटली के साथ तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, ऑफिस कर्मचारियों में अफरा-तफरी–

चमोली। चमोली में गैरसैंण पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हनुमान मंदिर आदिबदरी के पास अल्टो वाहन में बैठे तीन लोगों से 8.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। घटना श‌ुक्रवार की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना गैरसैंण पर NDPS Act की धारा 8/21/29 के तहत अभियोग पंजीकृत कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में स्मैक बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है, जिससे युवाओं को इस नशे के मकड़जाल से बचाया जा सके। जो आदतन स्मैक की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाये जायेगें उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस की ओर से पकड़े गए अभियुक्तों में विजेन्द्र सिंह, ग्राम- सोनला थाना- कर्णप्रयाग जनपद चमोली, उम्र- 36 वर्ष, राहुल उर्फ ललित नेगी, निवासी ग्राम- रिठौली थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, उम्र-32 वर्ष और कैलाश सिंह निवासी- वार्ड न.-01 पनाई गौचर,थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, उम्र-40 वर्ष हैं। बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर एक विभाग में संविदा में नियुक्त कनिष्ठ अभियंता है। संविदा कनिष्ठ अभियंता के स्मैक की तस्करी में पकड़े जाने के बाद से उक्त विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम में उप‌ निरीक्षक मनोज नैनवाल, आरक्षी सोबन सिंह और प्रेमप्रकाश थे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!