अपनी आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली से लिपटकर रोने लगी ध्याणियां, अद्भुत दृष्य देख भावविभोर हुए लोग– 

by | Jul 31, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 

मासौं गांव में भक्तों से विदा लेकर क्षेत्र भ्रमण पर निकली मां इंद्रामति की डोली–

गोपेश्वरः मासौं गांव में रविवार को भक्त और मां भगवती के अटूट रिश्ते का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मां इंद्रामति ने मासौं गांव में जब अपने भक्तों से विदाई ली तो कई ध्याणियां अपनी आराध्य देवी की डोली से लिपटकर रोने लगी। ऐसा लगा मानों एक बेटी अपने मायके को छोड़कर ससुराल जा रही हो। अपनी ध्याणियों से बार-बार लिपटकर मां इंद्रामति की डोली आगे बढ़ रही और फिर दो कदम पीछे आ रही थी। पिछले चार दिनों तक मासौं गांव में प्रवास करने के बाद मां इंद्रामति की डोली क्षेत्र भ्रमण पर निकल गई है। ग्रामीणों ने माता से अपने कुटुंब परिवार की कुशलता की कामना की।

भक्तों ने माता की डोली की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। 26 जुलाई को माता इंद्रामति की डोली दिवारा यात्रा पर निकली थी। रविवार को मासौं गांव में सुबह पांच बजे से ही मां इंद्रामति की प्रतिमा की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। आचार्य ब्राह्मणों ने शक्ति पूजा के साथ ही कई पूजाएं संपन्न की। ग्रामीणों ने पंचपूजा में भाग लिया और माता की डोली की आरती की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार ने बताया कि मासौं गांव में सीमा बंधन धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने के बाद माता की डोली ने अपने भक्तों से विदा ली। माता की डोली विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी। अपनी आराध्य देवी की एक झलक पाने के लिए ग्रामीण उत्सहित दिखे। 

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!