उर्गम घाटीः वन पंचायत में एक करोड़ से अधिक के कार्यों का अनुमोदन–

by | Jul 31, 2022 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

सूक्ष्म नियोजन योजना के तहत भेंटा वन पंचायत की बैठक में कई कामों पर हुई चर्चा– 

जोशीमठः उर्गम घाटी के भेंटा वन पंचायत में सूक्ष्म नियोजन पंचवर्षीय योजना की बैठक में एक करोड़ से अधिक के कार्यों का अनुमोदित किया गया। जिसके अंतर्गत क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।

वन पंचायत निदेशालय की ओर से वन पंचायतों के साथ सूक्ष्म नियोजन पंचवर्षीय योजना तैयार की जा रही है। जिसका उद्देश्य वन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ और जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान (जनदेश) संयुक्त रूप से क्षेत्र के पांच वन पंचायतों के साथ इसको लेकर संयुक्त रूप से काम कर रहा है। इस संबंध में रविवार को भेंटा वन पंचायत की तीसरी बैठक हुई। जिसमें जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कार्य योजना के बारे में जाकारी दी। स्थानीय लोगों ने कई प्रस्ताव रखे।

जिसमें क्षमता विकास स्वरोजगार प्रशिक्षण, जल प्रबंधन, सूअर रोधी दीवार, अग्नि सुरक्षा, परंपरागत जल स्रोतों का जीर्णोद्घार, किसान नर्सरी, वन पंचायतों का भवन निर्माण आदि शामिल थे। बैठक में आगामी पांच सालों के लिए एक करोड़ से अधिक के कामों को अनुमोदित किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान हेमलता देवी, वन पंचायत सचिव हरीश राणा, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, रघुवीर सिंह चौहान, दर्शन चौहान, दीपा देवी, गीता देवी, बसंती देवी, अजय चौहान भरत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान वन पंचायत क्षेत्र के वनीकरण, पेयजल स्रोतों के संरक्षण व संवर्द्घन पर भी चर्चा हुई। 

Latest News

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
error: Content is protected !!