शाबास बिटियाः मलारी गांव की मोनिका रावत हुई सम्मानित–

by | Jul 31, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अभावों में पली मोनिका बिटिया ने सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक किए अर्जित– 

जोशीमठः सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ के दूरस्थ क्षेत्र नीती घाटी के मलारी गांव के बचन सिंह रावत (पदान) जी व जानकी देवी की पुत्री मोनिका रावत ने इस वर्ष सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। यह नीती घाटी के लिए गौरव की बात है।

सीमान्त क्षेत्र नीती घाटी में 60-70 किलोमीटर तक कोई भी माध्यमिक शिक्षा का अध्ययन केंद्र नहीं है। यहां तक कि कई गावों में प्राइमरी व जूनियर स्कूल भी नहीं है। यहां के ग्रामीणों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कोसों/मीलों दूर अध्ययन के लिए भेजना पड़ता है।

मोनिका रावत ने मलारी गांव के एक साधारण परिवार में जन्म लिया। मोनिका के पिता बचन सिंह रावत अपना छोटा मोटा काम करके घर का खर्चा चलाते हैं,औऱ माता गृहणी हैं। छोटी सी उम्र मे जब मोनिका स्कूल जाने लगी तो माँ बाप ने मोनिका को देहरादून अपने किसी रिश्तेदार के यहां पढ़ने के लिए भेजा और पहली कक्षा में प्रवेश  दिलाया। भाजपा के जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि अपनी लगन और मेहनत के बलबूते पर मोनिका ने इस साल दसवीं की परीक्षा में 96 फीसदी अंक अर्जित कर अपने मां-बाप का नाम ऊंचा किया है।

साथ ही नीती घाटी का गौरव भी बढ़ाया है। आज ये कठिन परिश्रम का नतीजा है कि सब कुछ खुद करने के बाबजूद 96 प्रतिशत अंक ले कर माँ बाप का नाम रोशन किया। आज इसी परिश्रम का फल है कि जोशीमठ के शंकराचार्यमठ ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी व जोशीमठ पालिका सभासद आरती उनियाल द्वारा मोनिका को सम्मानित किया गया।  

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!