नंदानगरः पारंपरिक कृषि के साथ जड़ी बूटी की खेती भी अपनाएं– 

by | Aug 1, 2022 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

एचएनबी की ओर से क्षेत्र के गांवों में बांटे जड़ी बूटी के एक लाख पौधे– 

नंदानगरः हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के उच्च शिखरीय पादप कार्यीकी शोध केंद्र (हैप्रेक) की ओर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जड़ी-बूटी के पौधे बांटे गए। इस दौरान हैप्रेक के वैज्ञानिक डा. विजय कांत पुरोहित ने कहा कि किसान अगर पारंपरिक खेती के साथ जड़ी बूटी की खेती को भी करते हैं तो निश्चित तौर पर उनकी आय में बढौतरी होगी।

हैप्रेक की ओर से नंदानगर क्षेत्र के सितेल गांव में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थापित सुगमता केंद्र के सहयोग से प्रशिक्षण और पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को सतुआ, जटामासी और कुटकी की खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। हैप्रेक की ओर से नंदानगर के गांवों में सतुआ, मांसी और कुटकी के करीब एक लाख पौधे बांटे गए। जिसमें 25 हजार पौधे कार्यक्रम के दौरान किसानों को दिए गए।

कार्यक्रम में काश्तकार पुष्कर सिंह, हैप्रेक के शोधार्थी प्रदीप डोभाल, जयदेव चौहान, कमलेश कांडपाल, अजय हेमदान के अलावा सितेल, पडेर सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्घन के लिए प्रेरित किया गया। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!