दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख ने जिलाधिकारी से की भेंट, कहा-पांच साल में हुआ मात्र बीस प्रतिशत कार्य–
गोपेश्वरः दशोली विकास खंड के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने बुधवार को चमोली-छिनका-बोला सड़क निर्माण में हुए घोटाले के सम्बन्ध में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भेंट कर उन्हें एक शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने मेसर्स लक्ष्मण सिंह रावत, चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ अतिशिघ्र कार्रवाई करने के सम्बंध में शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज कर शीघ्र सड़क की जांच की मांग की।
उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि 2017 से आज तक इस सड़क में 20 प्रतिशत का कार्य भी नहीं हो पाया है। बीते समय में इस सड़क पर कई दुर्घटना हो चुकी हैं। मेसर्स लक्ष्मण सिंह रावत पर आए दिनों कई गांवों की सड़कों में घोटाले के आरोप लगते रहे हैं। चमोली-छिनका- बोंला सड़क निर्माण में अनियमितता पर इन का चालान तक कट चुका है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र सड़क की जांच कर मेसर्स लक्ष्मण रावत के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

