चमोली में 29 अमृत सरोवरों के किनारे 15 अगस्त को फहराया जाएगा तिरंगा, तैयारियां पूरी–

by | Aug 6, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

जनपद में इस वर्ष 76 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य, जल संवर्द्घन है उद्देश्य–

गोपेश्वरः दशोली विकास खंड के लासी गांव में निर्मित अमृत सरोवर सभी को लुभा रहा है। खुले आसमान के नीचे अमृत सरोवर इन दिनों पानी से लबालब भरा हुआ है। इसके आसपास हरियाली बिखरी है। ऐसे ही चमोली जनपद में 29 अमृत सरोवर बन चुके हैं। इस 15 अगस्त को इन सरोवरों के किनारे तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। अमृत सरोवरों पर रंग-रोगन भी किया गया है। जनपद में इस वर्ष 76 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। तीन लाख की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का निर्माण नब्बे फीसदी मनरेगा और दस फीसदी 15वां वित्त से किया जा रहा है।

दशोली विकास खंड के लासी ग्राम पंचायत प्रधान नयन कुंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत लासी में प्रतिवर्ष अच्छी वर्षा होती है, किंतु अधिकांश वर्षाजल बह जाता है एवं उपयोग में नहीं आ पाता है। ग्रामवासियों ने अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण की योजना बनाई। सरोवर निर्माण के लिए ऐसी भूमि का चयन किया गया, जहां अधिकतम वर्षाजल का संग्रहण हो और यह जल भूजल में वृद्घि करे। जनसहभागिता से गोलाकार सरोवर का निर्माण किया गया। यह सरोवर भूमिगत जलस्तर में वृद्घि कर कृषि व बागवानी गतिविधियों के लिए जल उपलब्ध कराएगा।

जिला विकास अधिकारी सुमन राणा ने बताया कि ये सरोवर जल स्रोतों को रिचार्ज कर पानी की सहज व सतत उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। जैवविविधता और हरियाली में वृद्घि कर पर्यावरण संरक्षण को ऊर्जा प्रदान करेगा। इस वर्ष जनपद में 76 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!