केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी परिवार संग पहुंचे बदरीनाथ धाम–

by | Aug 9, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ धाम की वेदपाठ पूजा में किया प्रतिभाग, हेलीकॉप्टर से पहुंचे केंद्रीय मंत्री–

बदरीनाथः केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी मंगलवार को परिवार के सा‌थ बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रही पूजाओं में भी प्रतिभाग किया। वे सुबह सवा दस बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को तुलसी माला और भगवान बदरीनाथ के अंंगवस्त्र भेंट किए।

मंत्री ने बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद भी लिया। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री ने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण भी किया, उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर बदरीनाथ धाम में बामणी गांव स्थित लीला ढुंगी से भगवान के चरण चिन्ह ( चरण पादुका) तक रोपवे निर्माण और धाम में 500 बेड का विश्रामगृह बनवाने का आग्रह किया। करीब एक घंटे तक धाम में रहने के बाद वे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनसिंह तोमर, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, ईओ बदरीनाथ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!