सीमांत मलारी गांव में महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर बांधी राखी– 

by | Aug 10, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा-आने वाले 25 साल देश का अमृत काल होगा– 

गोपेश्वरः चीन सीमा क्षेत्र में स्थित सीमांत गांव मलारी में बुधवार को आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। मलारी में भारतीय सेना, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन (शिवालिक) के जवानों और सीमांत गांवों के लोगों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और अभिमान है। इस दौरान सीमांत गांवों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की।

पहली बार सीमांत क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आने पर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए और पारंपरिक पौणा नृत्य से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के भौगौलिक परीस्थितियों के हिसाब से विकास योजनाएं बनाई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए मलारी में इंद्रामणि मंदिर के जीर्णोद्धार, शिवालय मंदिर मार्ग और कागा से गरपक तक सड़क मार्ग के सुधारीकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कैलाशपुर, महरगांव, कोषा, द्रोणागिरी, नीती, बांपा, गमशाली, फरकिया, झेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, मलारी के लोग शामिल हुए। इस दौरान जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, नवल भट्ट, नीती घाटी नंदादेवी समिति के अध्यक्ष डा. मान सिंह राणा, मलारी के प्रधान मंगल सिंह राणा के साथ ही सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।  

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!