आक्रोशः नंदानगर में शिक्षकों की तैनाती के लिए क्रमिक अनशन तीसरे‌ दिन भी रहा जारी– 

by | Aug 10, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

यहां विद्यालयों में ‌शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन की तैयारी में अभिभावक– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। कहीं शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन चल रहा है, तो कहीं आंदोलन की तैयारी चल रही है। नंदानगर विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती, स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग पर ग्रामीणों का बस स्टेशन पर क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने कहा कि‌ जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा निदेशालय तक शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को त्रिलोक सिंह, हीरा सिंह, गौर सिंह, धन सिंह, पार सिंह, खुशहाल, जयवीर, मकर सिंह, राकेश, वंशीधर, जगदीश, हिम्मत सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।

इधर, दशोली विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लासी, प्राथमिक विद्यालय नवा सेमडुंग्रा और कन्या जूनियर हाईस्कूल सेमडुंग्रा में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार 13 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। लासी के ग्राम प्रधान नयन सिंह कुंवर की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। वह कई बार इस संबंध में विभाग को अवगत करा चुके हैं। अब यदि 12 अगस्त तक यहां शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाती है तो 13 अगस्त शनिवार से सभी अभिभावक अपने बच्चों सहित व जनप्रतिनिधि अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!