श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों ने की सीएम से मुलाकात–

by | Aug 10, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

 

समिति के 14 कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग उठाई– 

जोशीमठः श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के छूटे 14 कर्मचारियों ने शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि गत वर्ष 16 जुलाई को आयोजित मंदिर समिति की बैठक में उन्हें भी देवस्थानम बोर्ड में समायोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर दिया, और फिर से मंदिर समिति अस्तित्व में आ गई। लेकिन अभी तक भी उनका समायोजन नहीं हो पाया है।

जबकि देवस्थानम बोर्ड के दौरान लिए गए सभी निर्णयों को मंदिर समिति में समाहित कर दिया गया है। कहा गया कि 17 कर्मचारियों में से एक रीना जोशी को इसी वर्ष जनवरी माह में नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि दो अन्य कर्मचारी भी पूर्व से ही मंदिर समिति में कार्य कर रहे हैं, शेष 14 कर्मचारी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मंदिर समिति में नियुक्ति दिलाने की मांग उठाई है। इस मौके पर ममता भट्ट, प्रशांत डिमरी आदि मौजूद रहे। छूटे कर्मचारियों ने सीएम से शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है। कहा कि मंदिर समिति के अस्तित्व में आने के डेढ़ वर्ष बाद भी उन्हें सेवा में नहीं लिया गया है, जिससे उन्हें मानसिक रुप से भी परेशान होना पड़ रहा है। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!