उत्तराखंडः यहां नदी में बह गया रुपयों से भरा एटीएम– 

by | Aug 11, 2022 | आपदा, उत्तरकाशी | 0 comments

रातभर बारिश से मची रही अफरा-तफरी, लगातार पांच घंटे रहा बारिश का कहर, सहम उठे ग्रामीण– 

उत्तरकाशीः बुधवार रात को पुरोला क्षेत्र में आफत की बारिश ने सभी को डरा दिया। रातभर ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल रहा। कुमोला खड्ड गदेरे में बाढ़ आने से कुमोला रोड में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम और अन्य आठ दुकानें भी बह गई। कुमोला खड्ड के उफान पर होने के कारण लोग घरों से बाहर निकल कर रातभर सुरक्षित स्थानों पर रहे। बृहस्पतिवार को सुबह जब बारिश बंद हुई तब लोग अपने घरों को लौटे।

पुरोला के वार्ड छह  के देवढुंग खड्ड में भी भारी बाढ़ आने से यहां खेल मैदान के आसपास घरों में पानी भर गया। ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी बह गई। कई आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्र में कमल नदी सहित सभी बरसाती गदेरे उफान पर बह रहे हैं। वहीं, उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के गांवों में भी भारी बारिश से भूस्खलन और भू धंसाव से आवासीय मकानें और कृषि भूमि को खतरा बना हुआ है। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!