चमोलीः बदरीनाथ से लेकर गैरसैंण तक निकाली तिरंगा रैली–

by | Aug 12, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

दिनभर बाजारों में गूंजते रहे भारत माता की जय के जयकारे, देशभक्ति में सराबोर दिखे लोग– 

गोपेश्वरः इन दिनों जहां देखो हर कोई हाथ में तिरंगा लेकर देशभ‌‌क्ति में सराबोर दिख रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया। बदरीनाथ धाम, गोपेश्वर, पीपलकोटी, चमोली सहित कई जगह पर लोगों ने रैली निकालकर देश प्रेम का संदेश दिया।

शुक्रवार को नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से बदरीनाथ धाम में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापार मंडल, तीर्थ पुरोहित, बीकेटीसी के कर्मचारी, नगर पंचायत और आईटीबीपी के जवान शामिल हुए। गोपेश्वर में नगर पालिका की ओर से रैली का आयोजन किया गया। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने बाजार में बाइक रैली का आयोजन किया। इंजीनियरिंग कॉलेज कोठियालसैंण की ओर से भी जागरूकता रैली निकाली गई।

चमोली में एसडीएम अभिनव शाह के नेतृत्व में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार में रैली का आयोजन किया। वहीं पीपलकोटी में नगर पंचायत, भाजपा, व्यापार संघ, जीआईसी पीपलकोटी, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, शिशु मंदिर और स्थानीय लोगों ने रैली का आयोजन किया। उधर महिला कल्याण विभाग की बाल संरक्षण इकाई ने आश्रम पद्धत‌ि विद्यालय सैकोट में तिरंगा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें दुर्गेश प्रताप सिंह प्रथम, कमल द्वितीय और अक्षय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!