चमोली पुलिस ने की कार्रवाई, गश्त के दौरान चेकिंग में पकड़ी गई शराब–
चमोली। नशे के खिलाफ चमोली पुलिस अभियान चला रही है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर लगातार नशे के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी है। शनिवार को कोतवाली कर्णप्रयाग के पुलिसकर्मी गस्त व शांति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे तो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग की स्कूटी में गौचर की तरफ से कर्णप्रयाग की तरफ शराब आ रही है इस सूचना पर पंच पुलिया के पास पुलिसकर्मियों द्वारा गौचर की तरफ से आ रही एक नीले रंग की स्कूटी पर सवार व्यक्ति को रोका और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम किरधन सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी रनतोली थाना गैरसैंण जिला चमोली बताया।
तलाशी में स्कूटी के पायदान पर रखी शराब की दो पेटियां बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल संजीव कुमार और मनमोहन कुकरेती मौजूद रहे।

