दमखमः गोपेश्वर स्टेडियम में आयोजित हुई हॉफ मैराथन दौड़ और क्रॉस कंट्री–

by | Aug 14, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

 

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कई विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग ने वितरित किए पुरस्कार–

गोपेश्वरः आजादी के अमृत महोत्सव पर पुरुष वर्ग की हाफ मैराथन व बालक एवं बालिकाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। खेल विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता गोपेश्वर से घिंघराण रोड पर आयोजित हुई। हाफ मैराथन 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में रविंद्र नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रोहित राणा, विजय सिंह व राहुल राणा ने द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर के अंकुर, दीपक सिंह नेगी, अजय सिंह, प्रशांत पुंडीर व अजीत कुमार ने पंचम से नवम स्थान जबकि मनवर सिंह ने दसवां स्थान प्राप्त किया, इसके अतिरिक्त दौड़ पूरी करने वाले सबसे कम उम्र के पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के आदित्य नेगी को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।

बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ अंडर 12 वर्ग के 2 किलोमीटर में नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के देवेंद्र सिंह ने प्रथम, जीआईसी बैरागन के रोहित राणा ने द्वितीय नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के गौरव सिंह ने तृतीय उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के यश कठैत ने चतुर्थ, जीआईसी बैरागन के कृष्णा बिष्ट ने पंचम स्थान प्राप्त किया। लॉटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के आयुष फरस्वाण और जीआईसी बैरागन के कृष्णा को दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

दौड़ के निर्णायक केसी पंत, कमल किशोर सिंह, गोपाल बिष्ट, हरेंद्र कुमार, रमेश पंखोली, जयदीप झिंक्वाण, रघुनाथ बुटोला, विजेंद्र चौहान, जगदीश रावत, तनवीर अहमद, दीपक, नवीन कुमार, शैलेंद्र पंवार, विशाल जोशी, विपिन बिष्ट, लता झिंक्वाण, बबीता रावत और रश्मि बिष्ट रहे। इस मौके पर गोपीनाथ बॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रावत, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जय वीर रावत ने सभी प्रतिभागियों एवं निर्णायकओं का आभार व्यक्त किया। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!