धोखाधड़ीः पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में घेरा सर्किल ऑफिसर– 

by | Aug 16, 2022 | आरोप, चमोली | 0 comments

ग्राहक एसपी के पास ले गए, सोसाइटी के बैंक अकाउंट पुलिस ने किए फ्रीज, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज–  

गोपेश्वरः पिछले सात साल से लोगों की गाड़ी कमाई लेकर सोसाइटी चला रहे जन शक्ति मल्टीपर्पज कॉर्पोरेशन सोसाइटी लिमिटेड पर चमोली जनपद के लोगों की करोड़ों रुपये की देनदारी है। सोसाइटी को लेकर लोगों में गुस्सा है। ग्राहकों ने मंगलवार को मेरठ से आए सोसाइटी के सर्किल ऑफिसर संजीव लांबा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर घेर दिया। उसे पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के पास लेकर गए। पुलिस अधीक्षक ने गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष को मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। संजीव लांबा ने थाने में लिखित आश्वासन दिया कि सोसाइटी सभी लोगों की धनराशि को लौटा देगी।  

बीते मार्च माह में ग्राहकों की लिखित शिकायत पर थाना गोपेश्वर में सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया था। उसी दौरान सोसाइटी के सभी बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए थे। सोसाइटी से जुड़े व पीड़ित राजेश वशिष्ठ, विकेंद्र नेगी, अर्जुन नेगी, धीरेंद्र भंडारी, भूपेंद्र नेगी, जीतेंद्र सैनी, ताजवर, केशव, संजय और महेश ने बताया कि उन्हें पता चला कि संजीव लांबा बैंक खातों को लेकर एसपी से मिलने पहुंचा है।

वे सभी एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और संजीव लांबा को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की सबसे अधिक देनदारी पोखरी सोसाइटी की है। यहां ग्राहकों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये फंसे हैं। इसके अलावा गोपेश्वर स्थित सोसाइटी की करीब 40 लाख, जोशीमठ व नंदानगर की एक-एक करोड़, गौचर की 80 लाख, घोलतीर की 15 लाख और पीपलकोटी की 30 लाख की देनदारी है। सर्किल ऑफिसर संजीव ने पुलिस थाने में लिखित आश्वासन दिया कि खातेधारों की रकम वापस कर ली जाएगी।  

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!