आक्रोशः लड़ेंगे, और तब तक लड़ेंगे जब तक जैसाल गांव में न पहुंच जाए सड़क–

by | Aug 17, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी– 

गोपेश्वरः पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी पर परियोजना प्रभावित जैसाल गांव के ग्रामीणों ने अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा गया कि जिला प्रशासन और टीएचडीसी अधिकारियों के बीच हुए लिखित समझौते के बावजूद भी आज तक जैसाल गांव में सड़क सुविधा नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने टीएचडीसी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट कर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

कहा गया कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। गांव को सड़क से जोड़ने की सहमति टीएचडीसी ने दी थी। टीएचडीसी, जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच 5 अप्रैल 2018 का हुए लिखित समझौते में टीएचडीसी के अधिकारियों ने तीन से चार माह के भीतर सड़क के समरेखण, भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया और डीपीआर तैयार करने पर अपनी सहमति दी थी, लेकिन इस ओर आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

जैसाल गांव की ग्राम प्रधान अनिता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रबल्लभ डंडरियाल, वन सरपंच शालिनी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दमयंती देवी, पुरुषोत्तम जैसाली, नरेश, सुभाष चंद्र कुलसारी, पूजा, प्रियंका, रेनू, दीप्ति आदि ने कहा कि उन्होंने अपनी नाप भूमि टीएचडीसी को इस समझौते के साथ दी थी कि कंपनी गांव के लिए सड़क निर्माण करेगी। वर्ष 2009 में भी लिखित समझौता हुआ था कि सड़क को लेकर सभी प्रक्रियाएं लोनिवि पूरी करेगा और उस पर होने वाला खर्च कंपनी उठाएगी। लोनिवि ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं लेकिन कंपनी पैसा देने में आनाकानी कर रही है।

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!