चमोलीः भाजपा कार्यालय की छत में तिरंगा लगाने के तरीके पर जताई आपत्ति–

by | Aug 17, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

गोपेश्वर थाने में दिया शिकायती पत्र, कहा-तिरंगा नीचे है तो भाजपा का झंडा ऊपर–

गोपेश्वरः चमोली जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय की छत में तिरंगा झंडा लगाने के तरीके को लेकर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई है। दशोली विकास खंड के देवर खडोरा गांव निवासी धीरज सिंह बिष्ट ने इस संबंध में गोपेश्वर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि भाजपा जिला कार्यालय में लगाया गया तिरंगा झंडा नीचे है जबकि पार्टी का अपना झंडा ऊपर लगाया गया है। उन्होंने इसे तिरंगे का अपमान बताया।

उनका कहना है कि थाने में इससे संंबंधित फोटो और वीडियो भी उपलब्ध करा दी गई है। इस मामले में कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन तक की धमकी दी है। इस संबंध में जब भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्यालय में जहां झंडा स्थापित करने का स्थान है, वहीं तिरंगे को सम्मान सहित स्थापित किया गया है। इसमें तिरंगे की अपमान वाली कोई बात नहीं है। यदि छत पर पहले से ही झंडे लगे हों और तिरंगे को उचित जगहों पर लगाया गया है। तो इसमें किसी को कोई अ‌ापत्ति नहीं होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी तिरंगे का दिल से सम्मान करती है।  

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!