आपदाः ब्राह्मण थाला गांव में धीरे-धीरे खिसक रही जमीन, ग्रामीणों में दहशत–

by | Aug 18, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

पीएमजीएसवाई की मोहनखाल-थाला-ताली सड़क के निर्माण के बाद से जमीन में शुरू हुआ भू-धंसाव–

गोपेश्वरः पोखरी विकास खंड के ब्राह्मण थाला गांव में तेजी से भू-धंसाव हो रहा है। गांव में आवासीय मकानों के अगल-बगल से बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इस क्षेत्र में आवासीय मकानों को खतरा बना हुआ है। दरअसल, मकानों के  निचले हिस्से में पीएमजीएसवाई ने मोहनखाल-थाला-कंसारी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए हिल कटिंग की, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए। मकानों के निचले हिस्से में हिल साइड दीवार निर्माण कार्य भी नहीं किया गया। नतीजन बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद से यहां जमीन में लंबी दूरी तक दरारें पड़ गई हैं। 

ग्रामीण महादेव प्रसाद भट्ट और वासुदेव प्रसाद भट्ट का कहना है कि उनके मकानों के आगे लंबी दूरी तक जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। यहां संरक्षित प्रजाति के बांज के पेड़ भी भू-धंसाव की चपेट में हैं। कभी भी क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। भारी बारिश होने पर घरों में रहने से भी डर लग रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन भी भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। वहीं, निर्माणाधीन सड़क के किलोमीटर एक पर बुडाकट्ठा तोक में भी जमीन खिसक रही है। यहां भी बारिश होते ही भूस्खलन शुरू हो रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के वृहद कार्य करवाए जाने की मांग की है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!