कृष्ण जन्मोत्सवः पुलिस लाईन गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव– 

by | Aug 19, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

कृष्ण झांकी में गोपेश्वर थाना रहा प्रथम, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक–

गोपेश्वरः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुलिस लाईन गोपेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ जिला जज नरेंद्र दत्त और पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। लोकगायक दर्शन फर्स्वाण,अनीशा रांगड़ व अंजली खरे ने विभिन्न गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। गोपीनाथ कला मंच द्वारा नशा मुक्त समाज पर नुक्कड नाटक के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति कर नशा न करने हेतु सभी को जागरुक किया गया। रात्रि 12 बजे धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं प्रसाद वितरित किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए सभी लोगों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंच का संचालन यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक द्वारा किया गया।

पुलिस मैदान में सभी थानों, फायर स्टेशन एवं पुलिस लाईन के द्वारा अपनी-अपनी झांकिया प्रस्तुत की गयी, जिनको देखने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में लोगों का तांता लगा रहा। सभी थानों द्वारा काफी सुंदर झांकियां तैयार की गयी थी। झांकी में प्रथम पुरस्कार थाना गोपेश्वर, द्वितीय थाना कर्णप्रयाग, तृतीय पुरुस्कार थाना जोशीमठ व सांत्वना पुरुस्कार फायर स्टेशन गोपेश्वर को प्रदान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव शर्मा, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे, डिप्टी सीएमओ डा उमा रावत आदि मौजूद रहे।  

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!