पोखरी बाजार में लगा मेला, दूर-दराज के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर की सामान की खरीदारी–
पोखरीः क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, क्षेत्र के नागनाथ स्वामी के मंदिर पुषकेशवर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, पुरुषों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी, वहीं पोखरी बाजार में भी भव्य मेले का आयोजन हुआ। यहां दिनभर लोग बड़ी संख्या में विशेष कर महिलायें मेला देखने पोखरी पहुंची, बाजार में खूब चहल-पहल देखने को मिली, बाहर से भी दुकानदार अपना सामान बेचने पोखरी पहुंचे। लोगों ने मिठाई सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की।

