चमोलीः पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा– 

by | Aug 20, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, शराब के साथ ही वाहन को भी किया सीज–

पोखरीः मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस पोखरी ने थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार के नेतृत्व में  एक व्यक्ति को पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर त्रिशूला में चैकिंग के दौरान अभियुक्त दिगंबर लाल पुत्र जमन लाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धरगांव, उस्तोली, पोस्ट नंदानगर, कोतवाली चमोली को पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ ब्रांड रॉयल जनरल विस्की, ऑल्टो कार  UA07K1784  से तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी एक्ट के तहत अभियुक्त का चालान कर दिया गया है तथा बाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  ध्वजवीर सिंह पंवार, एसआई शिवदत्त जमलोकी, आरक्षी नीतीश कुमार आदि शामिल थे ।पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपदभर में नशे के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस नशे के खिलाफ जनता को भी जागरुक करने में जुटी है। पुलिस का मुख्य फोकस युवा पीढी को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!