आस्थाः सोमवार को कैलाश के लिए विदा होंगी बधाण और दशोली की मां नंदा–

by | Aug 21, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर में लगे जय मां नंदा के जयकारे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–

गोपेश्वर। विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर के गर्भगृह से दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां मंदिर के मंडप में विराजमान हैं सोमवार को शुभ मुहुर्त में मां नंदा की दोनों डोलियां कैलाश के लिए विदा हो जाएंगी। मंदिर परिसर में तीन दिवसीय नंदा लोकजात, सांस्कृतिक मेले में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। 

रविवार को सुबह पांच बजे से ही मां नंदा के मंदिर में गौड़ ब्राह्मणों की ओर से मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित की गई। बारी-बारी से दशोली और बधाण की मां नंदा की पूजा-अर्चना संपन्न की गई। आचार्य ब्राह्मण मंशाराम गौड़, मुंशी चंद्र, कन्हैया प्रसाद, मनोहर प्रसाद, हरि प्रसाद आदि ने मंदिर में पंच पूजा व षोडशोपचार पूजा के बाद मां नंदा की आरती की

महिलाओं ने मंदिर परिसर में झुमेलो नृत्य कर मां नंदा के जागर गाए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि सोमवार को मां नंदा बधाण की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए नंदा सप्तमी को वेदनी पहुंचेगी, जबकि दशोली की मां नंदा की डोली बालपाटा पहुंचेगी।

पर्यटन और सांस्कृतिक गांव कुरुड़ में तीन दिवसीय नंदा लोकजात सांस्कृतिक मेला भी चल रहा है। कर्नल (से.नि) हरेंद्र सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत ने मेले का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। नंदानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा गौड़, मंशाराम गौड़, नरेश, सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह रावत, देवेश्वरी देवी, कमलेश गौड़, राजेश, पुजारी मुंशी चंद्र, कन्हैया प्रसाद, विजय प्रसाद, मनोजर प्रसाद, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे। मेले का संचालन प्रकाश गौड़ ने किया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!