आस्थाः भक्तों से विदा लेकर कैलाश के लिए रवाना हुई मां नंदा–

by | Aug 22, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 

5000 श्रद्घालु पहुंचे मां नंदा से मिलने, ध्याणियों और महिलाओं ने भेंट की श्रृंगार सामग्री, तीन सितंबर को नंदा सप्तमी..

नंदानगरः पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को अपराह्न ठीक चार बजे कुरुड़ मंदिर से दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए विदा हो गई। मां नंदा के भक्तों ने अपनी आराध्य देवी के दर्शन कर मनौतियां मांगी। मंदिर में मां नंदा से मिलने के लिए करीब 5000 श्रद्घालु पहुंचे थे। नंदा भक्तों ने मंदिर में जागर गाकर अपनी आराध्य देवी को विदाई दी। पड़ावों में देवी भक्तों ने मां नंदा की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्र की महिलाओं और ध्याणियों ने मां नंदा को श्रृंगार सामान भेंट किया।

सोमवार को सुबह से ही नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। कुरुड़ गांव के आचार्य ब्राह्मणों द्वारा देव डोलियों पर वेद मंत्रों से शक्ति चढ़ाई गई। अपराह्न दो बजे तक मां नंदा की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। तीन बजे दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियों का श्रृंगार किया गया। करीब एक घंटे तक नंदा की आरती हुई। ठीक चार बजे ढोल-दमाऊं की थाप और भाणा-भंकोरों के साथ मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना हुई। 

कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि तीन सितंबर को नंदा सप्तमी पर बालपाटा और वेदनी बुग्याल में मां नंदा की पूजाएं संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि बधाण की मां नंदा बेदनी बुग्याल में पूजा-अर्चना के बाद अपने ननिहाल पहुंचेगी। मां नंदा यहां छह माह तक प्रवास करेगी।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!