फिर अंधेरे में चमोली जनपद के 250 से अधिक गांव–

by | Aug 23, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

बदरीशपुरी में भी छाया अंधेरा, 66 केवी विद्युत लाइन का टावर टूटा– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप में 66 केवी की विद्युत लाइन तहस-नहस हो गई है। यहां विद्युत टावर भी टूट गया है। बिजली विभाग के अधिकार‌ी और कर्मचारी यहां बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटे हैं। बदरीनाथ धाम सहित चमोली जनपद के लगभग 250 गांवों में विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई है। मंगलवार को गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ, पीपलकोटी, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट सहित अन्य गांवों में दिनभर विद्युत सप्लाई ठप रही,

जिससे लोगों को गर्मी में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम की ओर से अब यहां वैकल्पिक लाइन खींची जा रही है। पर्थाडीप में विद्युत लाइन के दो अन्य टावर भी भूस्खलन की जद में आ गए हैं। इसी क्षेत्र से दशोली और जोशीमठ विकास खंड के गांवों के लिए 66 केवी की विद्युत लाइन सप्लाई होती है। 21 अगस्त को भी देवलीबगड़ में भूस्खलन होने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कहा गया कि देर रात तक बिजली सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!