आस्थाः पर्यटन ग्राम ल्वाणी के मां ज्वाल्पा देवी मंदिर में 30 से आयोजित होगा मेला– 

by | Aug 27, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास लोकजात मेले में ये कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र– 

गोपेश्वरः नंदानगर विकास खंड के पर्यटन ग्राम ल्वाणी में 30 अगस्त से लोकजात मेले की धूम रहेगी। मां ज्वाल्पा देवी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास लोकजात मेला एक सितंबर तक आयोजित होगा। मेले के भव्य आयोजन को लेकर मंदिर सिमति की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह ‌बिष्ट ने बताया कि पिछले सालों की भांति इस वर्ष भी मां के मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।

30 अगस्त को मां ज्वाला देवी नव निर्मित सिंह द्वार एवं मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा करेंगे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भारती देवी फरस्वाण और जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत रहेंगी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र रात्रि जागरण में महेंद्र सिंह रावल, कमल सिंह बिष्ट व पुजारीगणों द्वारा दिव्य जागरों की प्रस्तुति रहेगी। 31 अगस्त को मां ज्वाला देवी मेले का उद्धाटन कर्नल (स‌ेनि) हरेंद्र सिंह रावत करेंगे।

साथ में मां नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला और समिति के उपाध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट रहेंगे। इस दौरान महिला मंगद दलों की शानदार प्रस्तुति आयोजित होगी। 1 सितंबर को मां ज्वाला देवी मेले में कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दिन जय गोपीनाथ कला संगम गोपेश्वर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। स्थानीय कलाकार वीरेंद्र सिंह नेगी के लोकगीतों की प्रस्त‌ुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!