लंगासू के प्राचीन श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर में शुरू हुआ नौ दिवसीय यज्ञ– 

by | Aug 28, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

महिलाओं ने बदरीनाथ हाईवे से मंदिर तक निकाली भव्य जलकलश यात्रा, आचार्य ब्राह्मणों ने दी यज्ञ आहूतियां–

लंगासूः विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ लंगासू के प्राचीन श्री राजराजेश्वरी चंडिका माता मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ रविवार से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मंदिर तक भव्य जलकलश यात्रा का आयोजन किया। देवी भक्तों ने जय मां चंडिका के जयकारे लगाए। जिससे संपूर्ण क्षेत्र मां चंडिका के जयकारों से गूंज उठा। लंगासू के चंडिका मंदिर में स्थानीय भक्तों की ओर से प्रत्येक तीन साल में नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जाता है।

रविवार को सुबह से ही मंदिर में आचार्य ब्राह्मणों ने ‌मां चंडिका की विशेष पूजाएं आयोजित की। आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती मंत्रों के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर मां चंडिका से विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारी आचार्य प्रेमबल्लभ सती ने बताया कि प्रत्येक तीन वर्षों में चंडिका मंदिर लंगासू में नौ दिवसीय यज्ञ किया जाता है। इस अवसर पर आचार्य सुरेंद्र प्रसाद कोठियाल, संदीप मैखुरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन नगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी, प्रेम मेवाड़, मनोज सती, नंदन सिंह, अशोक सिमल्टी सहित सेकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!