खेलः जोशीमठ में युवा खेल विकास समिति की ओर से खेल प्रतियोगिताएं शुरू–

by | Aug 28, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

तीन दिनों तक चलेंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, महिला मंगल दल की महिलाएं भी कर रहीं प्रतिभाग–

जोशीमठः यहां रविग्राम खेल मैदान में युवा खेल समिति की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रविवार को जोशीमठ नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने रिब्बन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर दौड़ के बालक व बालिका अंडर 15 आयु वर्ग में शिवांश पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिषेक ने द्वितीय और आयुष्मान ने तृतीय स्थान पाया, इसी प्रतियागिता के बालिका वर्ग में महक ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय व प्रियांशी डिमरी तृतीय रहीं।

अंडर 19 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुजल परमार ने प्रथम, आयुष परमार ने द्वितीय व अमन पंवार ने तृतीय स्थान पाया, जबकि बालिकाओं में अस्मी पंवार ने प्र‌थम, शालिनी कंडवाल ने द्वितीय व रिया भट्ट ने तृतीय स्थान पाया।  शतरंज में ध्रुव पंवार प्रथम व अक्षत द्वितीय, क्विज में कनिका और अभय प्रताप राणा प्रथम, गरिमा व प्रांजल द्वितीय, सूर्य कुमार व अपर्णा भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। समिति के संरक्षक समीर डिमरी और ओम प्रकाश डोभाल ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालयों, युवक व महिला मंगलदलों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, लक्ष्मण फरकिया, व्यापार सभा अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, सभासद गौरव, दिक्का देवी, सौरभ राणा, ललित थपलियाल, सुधीर हिंदवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!