उद्दीयमान खिलाड़ियों को सौंपे छात्रवृत्ति के चेक–

by | Aug 29, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्दीयमान योजना का शुभारंभ–

देहरादून/गोपेश्वरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्दीयमान योजना का शुभारंभ किया। सीएम ने इस मौके पर कई उद्दीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपद में आठ-आठ खेल प्रतिशकों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य के प्रतिभावान और उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। कहा कि राज्य खेल पुरस्कार के साथ ही हिमालय रत्न खेल पुरस्कार भी दिया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न जनपदों से पहुंचे उद्दीयमान खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनकी पीठ थपथपाई।

इधर, चमोली जनपद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत जिले के विभिन्न खेलों में चयनित 150 बालक और 150 बालिका खिलाड़ियों को एक साल तक हर महीने 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसमें सितंबर से नवंबर तक तीन माह की पहली किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जारी की गई। योजना के शुभारंभ पर चयनित खिलाड़ियों में से 18 बालक और 18 बालिकाओं को मौके पर चेक दिए गए।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!