उत्तराखंडः  जहरीली गैस के रिसाव से 30 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत– 

by | Aug 30, 2022 | समस्या | 0 comments

गैस लीकेज मामले में कबाड़ी पर दर्ज हुआ धारा 307 के तहत मुकदमा, जांच शुरू– 

 – रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर मोहल्ले में गैस के रिसाव से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह क्षेत्र में गैस के रिसाव से लोगों की तबीयत खराब होने लगी, सूचना मिलने पर तहसीलदार अन्य तहसील कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, प्रशासन की टीम ने सिलेंडर को एक खेत में छोड़ दिया।

सिलेंडर से हो रहे गैस के रििव से उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सीओ यातायात आशीष भारद्वाज सहित एसडीआरएफ के कर्मचारियों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती ‌कराया गया। कई अन्य लोगों की भी तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि आजाद नगर में एक कबाड़ी कहीं से सिलेंडर लेकर आया था, जो रिसाव हो रहा था।

आरोपी कबाड़ी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास व लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैस फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कबाड़ी की तलाश में जुटी है। पुलिस की ओर से सिलेंडर को जेसीबी की मदद से खेत में दफना दिया गया है। 

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!