कार्रवाईः होटल और ढाबों में एसडीएम ने मारे ताबड़तोड़ छापे– 

by | Aug 30, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

होटल और ढाबों में उपयोग में लाए जा रहे घरेलू गैस सिलिंडर किए जब्त, कईयों को चेतावनी देकर छोड़ा– 

पोखरीः मंगलवार को उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता के नेतृत्व में नगर में प्रशासन की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल और चाय की दुकानों पर घरेलू सिलिंडरों का उपयोग करने पर छह सिलिंडर जब्त किए गए। साथ ही डामर बैंड में अवैध रूप से स्थापित किए गए एक खोखे को भी तोड़ा गया।

दुकानों में पॉलीथीन को लेकर भी चेकिंग की गई, हालांकि किसी दुकान पर पॉलीथिन नहीं मिली। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय रावत, खाद्य निरीक्षक जयकृत बिष्ट, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह गुसाईं, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बर्त्वाल, विजय कुमार के साथ ही कई अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। उपजिला‌धिकारी ने दुकानों के आगे साफ सफाई को लेकर भी दुकान स्वामियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि होटल व ढाबों में आवश्यक रुप से साफ-सफाई रखी जाए। कहा कि दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!