संस्कृतिः भव्य होगा चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन विकास मेला– 

by | Sep 2, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

14 सितंबर से शुरू होने वाले मेले को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, ये दिए निर्देश– 

पोखरीः हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन औद्योगिक किसान विकास मेला इस बार भी पोखरी बाजार में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले को लेकर एसडीएम कमलेश मेहता ने विभागीय अधिकिारियों की बैठक में समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

पोखरी में लगने वाला यह मेला इस बार 14 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। एसडीएम ने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें मेले की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मेले में वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल गतिविधियां भी आयोजित होंगी। साथ ही विभागीय स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, लोनिवि के सहायक अभियंता कृष्णकुमार, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डा. भास्कर चंद्र बेवनी, वन दरोगा आनंद सिंह रावत, नगर पंचायत के ईओ संजय रावत, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!