दिक्कतः जंगली सूअरों ने चौपट कर दी धान की फसल– 

by | Sep 3, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां न हो जंगली सूअरों को आतंक, मौन हैं जिम्मेदार अधिकारी– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा होगा, जहां जंगली सूअरों का आतंक नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों धान की फसल पककर तैयार है, जबकि कई ग्रामीण धान की कटाई और मंडाई पूरी कर चुके हैं। लेकिन जंगली सूअर धान की फसल को चौपट कर रहे हैं। जनपद के दशोली, नंदानगर, पोखरी, देवाल, थराली, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्र में इन दिनों खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। ग्रामीण फसल को काटने की तैयारी ही कर रहे हैं, कि जंगली सूअर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई गांवों में तो दिनभर सूअरों के झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण सूअरों को भगाने के लिए ढोल नगाड़े बजा रहे हैं, इसका भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।

दशोली ब्लॉक के बौंला गांव में सूअरों ने धान के साथ ही मंडूवे की फसल को भी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया है। ग्राम प्रधान सोनम का कहना है कि हर वर्ष ग्रामीण छह माह तक धान और मंडुवे की फसल तैयार करने पर कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन जंगली सूअर पलभर में मेहनत पर पानी फेर देते हैं। सूअरों ने खेतों में खड़ी फसल को बुरी तरह से रौंद दिया है, जिससे ग्रामीणों के सम्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

देवर-खडोरा गांव के सैन सिंह का कहना है कि सूअरों का झुंड शाम ढलते ही खेतों में पहुंच रहा है। सूअर धान के ढेर को ही नष्ट कर रहे हैं। पीपलकोटी के संतोष सिंह और नंदानगर के मेहरबान सिंह, धर्मेंद्र और अनिल का कहना है कि ग्रामीण सूअरों को भगाने के लिए रातभर खेतों में ढोल बजा रहे हैं, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हो रहा है।  

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!