आक्रोशः चमोली के इस प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों ने आज स्कूल नहीं भेजे बच्चे– 

by | Sep 3, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अभिभावकों में आक्रोश, विद्यालय में तीन गांवों के 28 बच्चे हैं अध्ययनरत, पढ़ें क्यों आक्रोशित हैं ग्रामीण– 

गोपेश्वरः चमोली जिले के दशोली विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमडुंगरा में शनिवार को अभिभावकों ने अपने बच्चे नहीं भेजे। जिसके चलते वहां शनिवार को कोई कक्षाएं नहीं चली।प्राथमिक विद्यालय सेमडुंगरा में शिक्षक की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने अलग तरह का विरोध शुरू किया है। अभिभावकों ने शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर अपने बच्चों को विद्यालय भेजना ही बंद कर दिया है। दरअसल प्राथमिक विद्यालय सेमडुंगरा तीन साल से एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है।

यहां वर्तमान में 28 बच्चे अध्ययनरत हैं। अभिभावकों का कहना है कि वह लंबे समय से विभाग से यहां शिक्षक भेजने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस विद्यालय में तीन ग्राम पंचायतों के बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी होने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रखी है।

जिसके चलते उन्होंने मजबूरी में बच्चों को विद्यालय नहीं भेजने का निर्णय लिया है। अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन की अध्यक्ष सुलोचना देवी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजदीप फरस्वाण आदि का कहना है कि जब तक विद्यालय में एक अन्य शिक्षक की तैनाती नहीं की जाती तब तक वह अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!