भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

by | Sep 4, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम के किए दर्शन, गोपेश्वर में ली कार्यकर्ताओं की बैठक– 

गोपेश्वरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि कार्यकर्ता समाज में अपनी भूमिका तय कर समाज को नई दिशा दें। असहाय, निर्धन और निर्बल लोगों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहें। उन्होंने मोर्चे को और अधिक मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। रविवार को भाजयुमो अध्यक्ष शशांक रावत ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका और धाम की पूजाओं में प्रतिभाग किया। इसके बाद वे जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली और गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ मिले।

गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने युवाओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि बड़े संघर्षों के बाद युवा मोर्चे का गठन हुआ है। पीपलकोटी में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मैंदोली, संजीव चौहान, जिला महामंत्री संजय रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, कनिष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, दीपक पंत नगर अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, ललित, अनूप के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!