आस्थाः बामणी गांव में दांकुड़ी नृत्य के साथ नंदा अष्टमी पर्व संपन्न–  

by | Sep 5, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

चार दिन तक चले नंदा अष्टमी पर्व से बनी रही रौनक, महिलाओं ने आयोजित किया दांकुड़ी नृत्य–

बदरीनाथः प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बदरीनाथ धाम के समीप बामणी गांव में चार दिन से चल रहा नंदा अष्टमी पर्व सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक दांकुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। बामणी गांव में नंदा अष्टमी को ग्रामीणों ने चार दिनों तक धूमधाम से मनाया। गांव में स्थित प्राचीन मां नंदा के मंदिर में हर साल नंदा अष्टमी पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां पर्व के दौरान मां नंदा को चढ़ाने के लिए नीलकंठ पर्वत की तलहटी से ब्रह्मकमल लाया जाता है। नंदा

अष्टमी पर्व के दौरान होने वाली धार्मिक गतिविधियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ अन्य लोग भी पहुंचते हैं। जिससे गांव में खूब रौनक बनी रहती है। ग्रामीण युवक सोमेश पंवार, आयुष कोठारी, अमित कन्नी, अखिल पंवार आदि ने बताया कि मेले के समापन पर गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने मां नंदा का प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय श्रद्घालुओें के साथ ही तीर्थयात्रियों ने भी नंदा अष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!