पहलः गोपेश्वर में आयोजित हुआ देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन–

by | Sep 8, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई यात्रा–

गोपेश्वरः खेल एवं युवा कल्याण विभाग और खेल जगत, फाउंडेशन के संपादक रतन कुमार गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में 08 सितम्बर को पूर्वाह्न 11.00 बजे देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा में जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, खेल प्रेमी, खिलाड़ियों, खेल संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। खेल चेतना यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन तिराहा, मुख्य डाकघर, बस स्टैण्ड से होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक एवं उसी रूट से होते हुए समापन स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया।

यात्रा के समापन पर खेल जगत फाउण्डेशन के संयोजक ने उत्तराखण्ड में खेल एवं खिलाड़ियों को बढावा देने, युवाओं को केन्द्र सरकार की खेल गति-विधियों की जानकारी, पर्यावरण, पहाड़ की लोक संस्कृति, पर्यटन, नशामुक्ति एवं स्वदेशी खेलों को बढावा देने संबंधी जानकारियां दी तथा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खेल पदाधिकारी हेम पुजारी, अशोक रावत, डीओपीआरडी शरत सिंह भण्डारी, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, कमल किशोर सिंह, वीरेन्द्र विष्ट, पार्षद उपेन्द्र भण्डारी, के0सी0 पंत, पृथ्वी रावत, गोपाल विष्ट, जयदीप झिक्वांण, हरीश टम्टा, अजीत नेगी, विजय प्रकाश सेमवाल, अजय कपरवान, गजेन्द्र पंवार, लता झिक्वांण, बबीता रावत, ऊषा नेगी, राखी चौहान, संगीता कोहली, रेखा रावत, रश्मि विष्ट, खेल विभाग के सीएओ वीएस चौधरी, एनएस नेगी, रजपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप सिंह, नरेन्द्र सती, कुलदीप फरस्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!