सार्थक पहलः समाज ज्योति दिवस के रुप में मनाएं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती–

by | Sep 11, 2022 | चमोली, जागरुकता, शिक्षा | 0 comments

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग, पीएम को भेजा ज्ञापन– 

गोपेश्वरः देश से छूआछूत समाप्त करने और एक सशक्त समाज की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले और बालिका शिक्षा के लिए स्कूल की स्थापना करने वाली माता सावित्री बाई फुले के जन्म जयंती को समाज ज्योति दिवस और राष्ट्रीय शिक्षा ज्योति दिवस के रुप में मनाने की मांग उठी है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा है। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को माता सावित्री बाई फुले की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा ज्योति दिवस और 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को समाज ज्योति दिवस के रुप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने वर्ष 1848 में बालिकाओं के लिए सर्वप्रथम स्कूल की स्थापना की, जो कि उस दौर में एक साहसिक और क्रांतिकारी कार्य था।

जबकि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर भगाने में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया था। ज्योतिबा बहुत बुद्घिमान थे, वे महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक और दार्शनिक थे। उन्होंने समाज को छूआछूत को दूर भगाकर समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाया। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!