सम्मानः राजकीय शिक्षक संघ करेगा 35 शिक्षकों को सम्मानित–

by | Sep 11, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

तैयारियां पूरी, दशोली विकासखंड स्तरीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन भी होगा– 

गोपेश्वरः राजकीय शिक्षक संघ की दशोली शाखा की ओर से विकास खंड स्तर पर 35 शिक्षकों को उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित करेगा। इस दौरान विकास खंड स्तरीय शैक्षिक उन्नय्यन गोष्ठी और अधिवेशन भी आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 12 सितंबर को सम्मान समारोह अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीता स्वामी इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शैक्षिक उन्नयन गोष्ठ और अधिवेशन भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संघ की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। ‌विकास खंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ‌कई शिक्षक पठन-पाठन के साथ ही पर्यावरण, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक रुप से कई उत्कृष्ठ कार्य भी कर रहे हैं। कई बार के सम्मानित कार्यक्रमों में ऐसे शिक्षकों की घोर अनदेखी की जाती रही है, इसी को देखते हुए शिक्षक संघ ने शिक्षकों के उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!