सम्मानः उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित– 

by | Sep 12, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

भव्य समारोह में ये शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित, ‌शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी हुई आयोजित– 

गोपेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की दशोली शाखा की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गोपश्वर के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षक योगेंद्र सिंह कुंवर, बलवंत सिंह चौहान, हरेंद्र बिष्ट, बलवंत बिष्ट, ओमप्रकाश, दिनेश कन्याल, सतेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, हरेंद्र ‌सिंह, टीएस परमार, प्रदीप कन्याल, देशराज सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पुरोहित, गोपाल बिष्ट, ताजवर नेगी, यशपाल चौहान, तारेंद्र गड़िया, जयदीप झिंक्वाण, ललित मोहन बिष्ट, रेखा नेगी, तारेंद्र मनराल, प्रदीप डिमरी, बलवीर रावत, रेखा पाल और बबीता नेगी शामिल रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर भगाने का आह्वान किया। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में शिक्षक अद्वितीय कार्य कर रहे हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा संस्कारों व मूल्यों से युक्त होनी चाहिए। समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षक का कार्य है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाने के बजाय शिक्षकों को उन्हें समझने की जरुरत है। समारोह के दूसरे सत्र में शिक्षण उन्नयन गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर राज किशोर सिंह रावत, मदन सिंह नेगी, धर्म सिंह चौहान, राखी चौहान, प्रमोद पांडे, संजय पुरोहित, पुष्पेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!